
पिलखुवा: थार ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता-पुत्र हुए घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह दतैड़ी गेट के पास महिंद्रा थार ने सामने चल रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान ऑटो पलट गया जिसमें सवार पिता पुत्र गंभीर से घायल हो गए जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया।
मामला मंगलवार का है जब एक ऑटो पिलखुवा से भोजपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह दतेड़ी गेट के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही महिंद्रा थार ने उसे टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बेटे आहिल की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे इलाज के लिए चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























