हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में आवारा कुत्ता और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कुत्तों के एक झुंड ने गली में खेल रहे बच्चों पर हमला कर दिया और तीन मासूम बच्चों समेत तीन को काट लिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और किसी तरह कुत्तों के चुंगल से तीनों को बचाया। आपको बता दें कि सोमवार को मोहल्ला गढ़ी निवासी रमेश का बेटा तनिष्क और नूर मोहम्मद की बेटी हुमेरा अन्य बच्चों के साथ गली में खेल रहे थे। तभी कुत्तों का एक झुंड आया और बच्चों पर हमला कर दिया। इस दौरान कुत्तों ने हो हुमेरा के हाथ और तनिष्क की बाजू पर काट लिया। वहीं मौके से गुजर रहे मोहल्ला निवासी राशिद ने शोर मचाते हुए कुत्तों को भगाने का प्रयास किया तो कुत्तों ने उसे भी काट लिया। इसके बाद आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और कुत्तों को किसी तरह वहां से भगाया। पिलखुवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विभु बंसल का कहना है कि बंदर और कुत्तों को पकड़ने के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया कराई जाएगी।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878




























