
पिलखुवा: किशोरी के साथ जंगल में चार आरोपियों ने किया गैंगरेप, तीन हिरासत में
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में किशोरी के साथ जंगल में चार आरोपियों ने बारी-बारी से गैंगरेप किया। इस दौरान पीड़िता चीखी-चिल्लाई लेकिन आरोपियों को जरा भी रहम नहीं आया। दरिंदों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया और उसे ट्यूबवेल पर बदहास अवस्था में छोड़ दिया। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी जब परिजनों को लगी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। हंसने खेलने वाली 16 वर्षीय किशोरी की सिसकियाँ रुकने का नाम नहीं ले रही। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली है तो परिजनों व गांव वालों में आरोपियों के प्रति बेहद गुस्सा भी है। बहरहाल पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अपहरण से जुड़े आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है बल्कि आरोपी प्रशांत से पीड़िता द्वारा फोन पर बातचीत के बाद जाने की बात सामने आई है। फिलहाल प्रशांत समेत तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
मामला गुरुवार की रात का है जब कक्षा 10 में पढ़ने वाली 16 साल की एक नाबालिग किशोरी के साथ पड़ोस के रहने वाला देवा, प्रशांत, अमानी और आकाश ने खेतों की ट्यूबवेल पर बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता बदहवास हो गई जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीन आरोपी हिरासत में है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com































