हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा नगर पालिका ने भवन एवं जलकर उपभोक्ताओं को चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 का टैक्स जमा करने पर 20 फीसदी छूट देने का फैसला लिया है। नगर पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने बताया कि पालिका अंतर्गत 16987 उपभोक्ता है। नगर पालिका द्वारा उपभोक्ता को बार कोड रहित कंप्यूटरीकृत बिल भेजे जा रहे है। इसके द्वारा उपभोक्ता घर बैठे ऑनलाइन टैक्स जमा कर सकेंगे।
आपको बता दें कि उपभोक्ता को अब नगर पालिका के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उपभोक्ता घर बैठे ऑनलाइन टैक्स जमा कर सकेंगे। प्रदेश में ऑनलाइन टैक्स जमा और कंप्यूटरीकृत बिल जारी करने वाली पिलखुवा पहली नगर पालिका बनी है। चालू वित्तीय वर्ष का 30 सितम्बर तक टैक्स जमा करने पर उपभोक्ता को 20 फीसदी, 31 अक्टूबर तक जमा करने पर 15 फीसदी, 30 नवंबर तक 10 फीसदी और 31 दिसंबर तक जमा करने पर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। साथ ही जनवरी, फरवरी और मार्च में टैक्स जमा करने पर कोई छूट नहीं मिलेगी।
ये भी पढ़ेः अवैध निर्माण से परेशानी ही परेशानी
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























