
पिलखुवा: संदिग्ध ने मकान का दरवाजा खोलने का किया प्रयास, लोगों ने दबोचा
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किशनगंज में एक संदिग्ध ने एक मकान का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। आरोपी की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आहट होने पर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और उन्होंने संदिग्ध को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला गुरुवार की तड़के करीब 3:30 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। जब एक संदिग्ध व्यक्ति पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किशनगंज पहुंचा और एक मकान के दरवाजे को खोलने का प्रयास करता रहा। आरोपी की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आहट होने पर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
डिज़ाइनर ज्वेलरी खरीदने व किराए पर लेने के लिए संपर्क करें: 9760901425, 9084084813




























