हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली के अंतर्गत एक स्कूल में छात्रों के एक गुट ने कक्षा 9 के छात्र को बुरी तरह से पीटकर उसे घायल कर दिया। लहूलुहान अवस्था में छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित छात्र जिंदल नगर स्थित एक विद्यालय में कक्षा नौ में पढ़ाई करता है जिसकी कक्षा के ही कुछ अन्य छात्रों ने पीड़ित छात्र को परेशान करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर छात्र के साथ अभद्रता की। सोमवार को स्कूल से छात्र जिस समय घर जा रहा था तो आरोपी छात्रों ने उसे रोका और पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























