हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित गांव परतापुर के एक विद्यालय के छात्रों के हाथों में किताबों की जगह फावड़ा थमा दिया जिससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने से शिक्षा विभाग के अधिकारियों की किरकिरी हो रही है। वीडियो रिकॉर्डिंग के समय स्कूल से एक व्यक्ति निकलता है जो वीडियो बना रहे व्यक्ति की ही वीडियो बनाने लगता है।
गांव परतापुर में स्थित एक स्कूल के बाहर कुछ छात्र फावड़ा लेकर झाड़ियां हटा रहे हैं। सफाई करते इन छात्रों का भविष्य अंधकार में है। देश की नींव बच्चों के हाथों में किताब की जगह फावड़ा थमाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बच्चे फावड़े के साथ नजर आ रहे हैं।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























