हापुड़, सीमन/मोहम्मद आमिर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के भोवापुर के जंगलों में मदापुर रजवाहे के पास एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर पिलखुवा पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की शिनाख्त गांव हिंडालपुर निवासी धर्मवीर उर्फ धर्मी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह रजवाहे के पास जैसे ही ग्रामीण गुजर रहे थे तो उनकी नजर शव पर पड़ी। उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
ई-रिक्शा के लिए 35 हजार की डाउन पेमेंट पर मिल रहा निश्चित उपहार व 15 लाख का इंश्योरेंस: 79068674838
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























