
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक सोमवार को हंगामेदार रही। बैठक में सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। बोर्ड बैठक के दौरान जमीन पर हुए कब्जे, खाली पड़ी दुकान व परिसर का मुद्दा भी उठा। हंगामे के दौरान सभासदों को अधिकारी शांत कराते नजर आए लेकिन सभासदों ने जमकर हंगामा किया।
सोमवार को पिलखुवा नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान विधायक धर्मेश तोमर, चेयरमैन विभु बंसल और नगर पालिका परिषद पिलखुवा के अधिकारी व सभासद मौजूद रहे। बैठक में सभासदों ने जमकर हंगामा किया।





























