
पिलखुवावासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर दिया धरना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के मोहल्ला बिलोखर के रहने वाले क्षेत्रवासी मूलभूत सुविधा ना होने से बेहद परेशान है जिन्होंने हापुड़ कलेक्ट्रेट्रेट पर प्रदर्शन किया और मांग की कि उनकी समस्याओं को शीघ्र से शीघ्र दूर किया जाए। इस दौरान रामवीर, सरोज, वैशाली, सीमा, इकरा आदि कलेक्ट्रेट पहुंचे जिन्होंने बताया कि क्षेत्र की सड़क काफी जर्जर हालत में है। गहरे गड्ढे होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शीघ्र से शीघ्र उनकी समस्या का समाधान किया जाए।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216































