
पिलखुवा निवासी युवक गाजियाबाद में ट्रेन की चपेट में आया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के मोहल्ल छिद्दापुरी पुरी की गली नंबर 2 निवासी दीपक की गाजियाबाद कोतवाली क्षेत्र की पंचवटी कॉलोनी के पास शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान होने पर पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले से अवगत कराया। गाजियाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गाजियाबाद कोतवाली क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी के पास शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की जिसके बाद मृतक की पहचान जनपद निवासी दीपक के रूप में हुई।
मैक्स हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक डॉ. अभिषेक शर्मा (E.N.T.) अब हापुड़ में: 9927827214































