
पिलखुवा: मदर डेयरी प्लांट को राहत, संचालन की अनुमति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित मदर डेयरी के प्लांट को राहत मिली है। कनेक्शन काटने के 24 घंटे बाद ही मदर डेयरी प्लांट को राहत प्रदान की गई है। फिलहाल संचालन की अनुमति दी गई है। एनजीटी ने मंगलवार को अंतरिम आदेश जारी करते हुए मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड को संचालन की अनुमति दी है।
एनजीटी ने सुनवाई के दौरान कहा कि आयोग ने बिना नोटिस दिए 28 अक्टूबर को बंदी का आदेश जारी किया था। जो नियमों के अनुरूप नहीं था। मदर डेयरी प्रबंधन को अपनी बात रखने का ऑप्शन नहीं दिया गया। ट्रिब्यूनल ने कंपनी को तीन दिन में आयोग के समक्ष जवाब दाखिल करने और आयोग को 10 दिन में जवाब का परीक्षण कर निर्णय लेने का निर्देश दिया है।
बताते चलें कि मदर डेयरी प्लांट का बिजली कनेक्शन 10 नवंबर को काट दिया गया था। यह कार्रवाई आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन और विद्युत विभाग द्वारा की गई थी। प्लांट से प्रतिदिन करीब 10 लाख लीटर दूध और अन्य दूध उत्पादों का उत्पादन होता है। बंदी से क्षेत्र में दूध की आपूर्ति पर असर पड़ना संभव था। वहीं मदर डेयरी मुख्यालय के प्रवक्ता पार्थ मल्होत्रा ने बताया कि मदर ने केवल कारोबारी संस्था नहीं है। राष्ट्र के निर्माण में समुचित योगदान देती है। किसी तकनीकी खामी से पर्यावरण मानकों के पालन में चूक हुई है। उसको यथाशीघ्र ठीक कर लिया जाएगा।
वेडिंग के लिए “द रेमंड शॉप” से खरीदें “लेने-देने के जोड़े”: 9149331926



























