पिलखुवा: पुलिस चौकी से ही पुलिसकर्मी का संदूक चोरी












पिलखुवा: पुलिस चौकी से ही पुलिसकर्मी का संदूक चोरी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने अब पुलिस चौकी से ही एक पुलिसकर्मी का संदूक चुरा लिया जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। संदूक में कागजात और निजी सामान बताया जा रहा है। खैर संदूक में सामान कुछ भी हो लेकिन पुलिस चौकी से ही पुलिसकर्मी का संदूक चोरी होना कई सवाल खड़े करता है। भीतर हुई इस चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

आपको बता दें कि पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की कस्बा चौकी पर तैनात सिपाही जयप्रकाश बुधवार की रात ड्यूटी पर थे जिनका संदूक चौकी में रखा हुआ था। उस दौरान अज्ञात चोर उनका संदूक उठाकर ले गए। गुरुवार की सुबह जब वह पहुंचे तो चोरी का पता चला। जब जयप्रकाश ने अपना संदूक निकालना चाहा तो वह गायब था जिसे देखकर खलबली मच गई। कई घंटे तक संदूक को तलाशा लेकिन संदूक नहीं मिला। ऐसे में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चौकी से सिपाही का संदूक चोरी होने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब पुलिस चौकी ही सुरक्षित नहीं तो लोगों के घर कैसे सुरक्षित होंगे?

द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926









  • Related Posts

    मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343

    🔊 Listen to this मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343 हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर रोडवेज बस अड्डे के…

    Read more

    परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से

    🔊 Listen to this परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद हापुड़ के परिषदीय सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षाएं,…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343

    मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343

    परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से

    परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से

    रिश्वत मांगने पर लेखपाल निलम्बित

    रिश्वत मांगने पर लेखपाल निलम्बित

    पिलखुवा: रेलवे ट्रैक पर पलटा ट्रक

    पिलखुवा: रेलवे ट्रैक पर पलटा ट्रक

    हापुड़: शुक्रवार आज चार घंटों के लिए कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

    हापुड़: शुक्रवार आज चार घंटों के लिए कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

    पिलखुवा: पुलिस चौकी से ही पुलिसकर्मी का संदूक चोरी

    पिलखुवा: पुलिस चौकी से ही पुलिसकर्मी का संदूक चोरी
    error: Content is protected !!