
पिलखुवा थाना प्रभारी पटनीश कुमार ने ज़रूरतमंदों को कराया भोजन
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली प्रभारी पटनीश कुमार ने मेले के दौरान एक भूखी-प्यासी महिला की मदद कर न केवल अपना कर्तव्य निभाया, बल्कि इंसानियत की मिसाल भी पेश की।
पिलखुवा के रामलीला मैदान में मेले का आयोजन चल रहा है। इसी दौरान एक महिला, जो काफी भूखी और निर्बल अवस्था में थी, वहां मौजूद लोगों की नजरों से गुजर रही थी। अधिकतर लोग जहाँ उसे अनदेखा कर रहे थे, वहीं कोतवाली प्रभारी पटनीश कुमार की नजर जब उस महिला पर पड़ी, तो वे तुरंत उसके पास पहुंचे।
उन्होंने महिला का हाल-चाल जाना और स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, बिना देर किए उसे खाना खिलाया और पानी पिलाया। इस क्षण को देखकर वहां मौजूद ने सराहनीय की।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288






























