
पिलखुवा: अतिक्रमणकारियों को पुलिस ने दी चेतावनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में अतिक्रमण पैर पसारता जा रहा है। मंगलवार को पुलिस बल क्षेत्र में उतरा और अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। दुकानदारों ने सड़क पर दुकान लगाई हुई है जिसकी वजह से जाम लगा रहता है। पिलखुवा में गांधी रोड, रेलवे रोड, फ्लाईओवर के नीचे आदि स्थानों पर जबरदस्त अतिक्रमण की वजह से जाम की समस्या बनी रहती है। जाम के झाम से लोग बेहद परेशान है। कई बार शिकायत की लेकिन संबंधित विभाग कार्रवाई नहीं करता। ऐसे में मंगलवार को पुलिस बल क्षेत्र में उतरा और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


























