
पिलखुवा: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ौदा हिंदवां में नवविवाहित महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
जानकारी के अनुसार 22 साल की अंजली सिंह निवासी गांव नगला काशी, जारचा थाना क्षेत्र जनपद गौतम बुद्ध नगर की शादी 7 महीने पहले 23 नवंबर को बड़ौदा हिंदवान के नवीन के साथ हुई थी जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार को मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























