हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की पिलखुवा नगर पालिका और गढ़मुक्तेश्वर नगरपालिका के अधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम के समक्ष विकास प्रस्ताव को रखा जहां गढ़ नगरपालिका के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई जबकि पिलखुवा के प्रस्ताव में मिली कमियों की वजह से पिलखुवा नगर पालिका के प्रस्ताव को वापस कर पुनः लाने के निर्देश दिए। बता दें कि जिले की तीनों नगर पालिकाओं को 15वें केंद्रीय वित्त आयोग से करोड़ों रुपए मिले थे। ऐसे में पिलखुवा नगरपालिका को छह करोड़ जबकि गढ़ नगर पालिका को 75 लाख रुपए के प्रस्ताव को पास कराना था। डीएम और एडीएम ने कलेक्ट्रेट में दोनों पालिकाओं के अधिकारियों के साथ बैठक की और गढ़ पालिका के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई जबकि पिलखुवा पालिका के प्रस्ताव में मिली कमियों को दूर कर पुनः लाने के लिए निर्देशित किया।
VIDEO: घर बैठे धुलवाएं और ड्राईक्लीन कराएं कार : 7060333554






























