
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों व अधिकारियों के कार्यक्षेत्र को चेयरमैन विभु बंसल ने बदला है। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक दीपक कुमार को समस्त सरकारी योजनाओं का नोडल प्रभारी, संपत्ति प्रभारी का समस्त कार्य, कर संग्रह विकास कुमार अपने कार्यों के साथ-साथ संपत्ति सहायक के रूप में सहयोग करेंगे। अवर अभियंता सिविल सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के लिए सफाई एवं खाद्य निरीक्षक की देखरेख में संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा लिपिक आसिफ खान पीएफएमएस पोर्टल के संचालन के साथ-साथ राजकीय करो को समय पर जमा करने का काम देखेंगे।
Raymond फैशन स्टोर लेकर आए हैं 10-15 % तक का डिस्काउंट: 8791513811 || R. K. PLAZA, RLY ROAD, हापुड़
































