पिलखुवा: मानकों का उल्लंघन करने पर मदर डेयरी प्लांट का विद्युत कनेक्शन काटा












पिलखुवा: मानकों का उल्लंघन करने पर मदर डेयरी प्लांट का विद्युत कनेक्शन काटा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित मदर डेयरी प्लांट का बिजली कनेक्शन सोमवार की देर शाम काट दिया गया। यह कार्रवाई वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देश पर की गई है। बता दें कि यहां पर 1,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। इस प्लांट से सैकड़ों किसान जुड़े हुए हैं। यदि प्लांट लंबे समय तक बंद हुआ तो इससे जुड़े लोगों के लिए परेशानी बढ़ सकती है।

आयोग ने प्रदूषण नियंत्रण के मानकों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए 28 अक्टूबर को प्लांट की विद्युत आपूर्ति बंद करने के आदेश दिए थे। अधिकारियों ने निरीक्षण में पाया था कि प्लांट में प्रदूषण नियंत्रण उपकरण निष्क्रिय थे और तीन बॉयलर एक साथ चल रहे थे जिससे प्रदूषण मानकों का स्पष्ट उल्लंघन हो रहा था। प्लांट में प्रतिदिन करीब 10 लाख लीटर दूध की आपूर्ति होती है जो गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा और मुजफ्फरनगर तक जाती है। विद्युत कनेक्शन काटने से उत्पादन और आपूर्ति दोनों पर असर पड़ा है। अब मानकों का पालन पूरा होने के पश्चात ही दोबारा से विद्युत आपूर्ति दी जाएगी।







  • Related Posts

    जैन आर्यिका माताजी हापुड जैन मंदिर पहुंची

    🔊 Listen to this जैन आर्यिका माताजी हापुड जैन मंदिर पहुंचीहापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com):बुधवार प्रातःकाल आर्यिका 105 विकक्षा श्री माताजी, ज्ञाता माताजी, ज्ञतव्य माताजी पिलखुवा से पैदल मगंल बिहार करते हुए…

    Read more

    जाने 10 दिसम्बर का सब्जियों का भाव

    🔊 Listen to this जाने 10 दिसम्बर का सब्जियों का भाव हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जाने 10 दिसम्बर का सब्जियों का भाव दिनांक: 10/12/2025 सब्जी               भाव (प्रति किलो) देशी टमाटर  …

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जैन आर्यिका माताजी हापुड जैन मंदिर पहुंची

    जैन आर्यिका माताजी हापुड जैन मंदिर पहुंची

    जाने 10 दिसम्बर का सब्जियों का भाव

    जाने 10 दिसम्बर का सब्जियों का भाव

    पिलखुवा में बंदरों का आतंक

    पिलखुवा में बंदरों का आतंक

    सोनिया में देश को आगे बढ़ाने की क्षमता

    सोनिया में देश को आगे बढ़ाने की क्षमता

    दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी

    दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी
    error: Content is protected !!