
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को बंदरों के झुंड ने एक युवक पर हमला कर दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और बंदरों को भगाया।
पिलखुवा की मोहल्ला किशनगंज में दो युवक बाइक से खल चूरी की दुकान पर सामान लेने के लिए गए थे। उन्होंने अपनी बाइक सड़क पर खड़ी की और दुकान के अंदर चले गए। एक युवक दुकान के बाहर रखे गद्दों को देखने लगा। जब वह वापस दुकान की ओर लौटा तो बंदर ने उस पर हमला करने की कोशिश की। देखते-देखते बंदरों का झुंड युवक की और लपका। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और लाठी-डंडों से बंदरों को भगाया। क्षेत्र वासियों ने बताया कि इलाके में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदरों के आतंक से हर कोई परेशान है। जल्द से जल्द बंदरों को पकड़ा जाए।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216


























