हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में दो स्कूटी सवार चोरों ने दूध सप्लायर के मैनेजर को चकमा देकर डेढ़ लाख रुपए से भरा नोटो का बैग चुरा लिया। मामला मंगलवार दिन का है जब एक दूध सप्लायर का मैनेजर दूध सप्लाई कर कैंटर से पिलखुवा लौट रह था कि रास्ते में दो शातिर चोरों ने कैंटर को रुकवा लिया और सप्लायर का कैंटर में रखा एक डेढ़ लाख रुपए का बैग उड़ा लिया।
बता दें कि मंगलवार को गांव खैरपुर-खैराबाद निवासी कौशल कुमार डासना में दूध की सप्लाई कर भुगतान लेकर पिलखुवा लौट रहा था। जब वह दिल्ली-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर जिंदल नगर के पास पहुंचा तो एक स्कूटी पर सवार दो चोरों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया और बातों में उलझा लिया। चोरों ने बड़े ही शातिर तरीके से मध्यप्रदेश के भिंड निवासी प्रमोद कुमार के यहां मुनीम के तौर पर काम करने वाले कौशल को बातों में उलझा लिया और डेढ़ लाख से भरा नोटों का बैग चुरा लिया। मामले की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।
समरसेबिल लगवाने और प्लम्बर के लिए संपर्क करे: 9811511213, 8800771632































