
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को पिलखुवा क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के चार प्रकरणों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एचपीडीए की कार्रवाई से अवैध कॉलोनी के कॉलोनाईज़रों में हड़कंप मच गया।
पिलखुवा की प्रतापपुर रोड पर स्थित मोहल्ला गढ़ी में विनोद सैनी, अमरू, रवि, पिंटू व बृजेश कुमार द्वारा 3500 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, पिलखुवा की पबला से रामपुर जाने वाली सड़क पर 3,500 वर्ग मीटर में संजय कुमार पुत्र बाबू सिंह द्वारा की गई अवैध प्लॉटिंग, VIP इंटर कॉलेज के पास परतापुर रोड पर पिलखुवा में 5,000 वर्ग मीटर में सीताराम सैनी और लोकेश सैनी द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग, पिलखुवा की मोदीनगर रोड पर टीआरएस स्कूल के सामने खसरा संख्या- 369 में 2500 वर्ग मीटर में भू स्वामी राजेश पत्नी नरेंद्र, विकासकर्ता नितिन तोमर द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया जिससे हड़कंप मचा रहा। एचपीडीए का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






























