
👁 0 views Views
पिलखुवा: ₹500 के झगड़े में आधा दर्जन लोग घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए। यह घटना शनिवार की है जब अरबाज ने फिरोज से अपने ₹500 वापस मांगे। इसके बाद दोनों पक्ष में माहौल गर्मा गया और इस दौरान जमकर मारपीट हुई जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288































