
पिलखुवा: जमीन हड़पने की साजिश में आधा दर्जन पर मुकदमा
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जमीन हड़पने की साजिश में आधा दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। गांव खेड़ा में भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर नरेश चंद्र मित्तल ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
नरेश चंद्र मित्तल ने बताया कि उन्होंने 1982 में गांव में करीब एक बीघा भूमि खरीदी थी। ओम प्रकाश सैनी समेत छह लोगों पर आरोप लगाया कि उन्होंने भूमि के पूर्व मालिक संग मिलकर नकली कागज़ बनवाएं और उनकी भूमि पर दावा की कोशिश की। उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामले में कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010





























