पिलखुवा: बंद होटल से हजारों का सामान चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव दहपा पर स्थित बंद होटल से हजारों रुपए का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गांव देहपा के भूरा ने बताया कि उनका भतीजा अबरार होटल संचालित करता था। पांच दिन पहले अबरार के दिमाग की नस फट गई जिससे उसका निधन हो गया। तब से होटल बंद पड़ा था। गुरुवार की देर रात चोर छत के रास्ते होटल में घुसे थे। चोरों ने होटल से समरसेबल, भागोन आदि सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार की सुबह जब वह होटल पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला। पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दौरान चोर हजारों रुपए का सामान चोरी कर फरार हो गए।
VIDEO: हापुड़: सुपर 99 से खरीदें सुपर प्रोडक्ट्स: 6396676540

























