
👁 0 views Views
पिलखुवा: रेलवे स्टेशन से लापता हुई बच्ची को चंडी मंदिर से किया बरामद
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा रेलवे स्टेशन पर खेलते-खेलते गुम हुई छह साल की बच्ची को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किशोर न्यायालय बोर्ड के समक्ष पेश किया। इसके बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस दौरान परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
आपको बता दें कि शुक्रवार को 6 साल की एक बच्ची पिलखुवा रेलवे स्टेशन पर खेलते-खेलते लापता हो गई जिसके बाद परिजन तुरंत पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की और बच्ची को चंडी मंदिर पिलखुवा से सकुशल बरामद कर लिया। बच्ची को वापस पाकर परिवार की खुशी का ठिकाना ना रहा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























