पिलखुवा: फ्लाईओवर पर ओवरटेक के दौरान हुए हादसे में चार घायल












पिलखुवा: फ्लाईओवर पर ओवरटेक के दौरान हुए हादसे में चार घायल

हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पिलखुवा फ्लाईओवर पर मंगलवार की सुबह एक ईको कार और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। ओवरटेक के चक्कर में हुए हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई।
हापुड़ जनपद के गांव सलाई निवासी शहनवाज अपने परिवार के साथ ईको कार में सवार होकर अपने रिश्तेदारों से मिलने गाज़ियाबाद के गांव नाहल थाना मसूरी जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार पिलखुवा फ्लाईओवर पर पहुंची तो ओवर टेक के दौरान कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार शहनवाज की माता फैय्याजी, बहन फरहाना और भाई नन्हे घायल हो गए। इसी बीच पीछे से आ रही एक अन्य कार भी क्षतिग्रस्त वाहनों की चपेट में आ गई जिसमे सवार गुड़गांव निवासी हेमंत घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से हटाया।

होलसेल दामों पर हापुड़ से खरीदें अलमीरा व डोर हैंडल की नई रेंज: 9568911464











  • Related Posts

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला, NH-9 हाईवे पर स्थित जैन शिकंजी के संचालक ने सभी क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को होली…

    Read more

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    🔊 Listen to this कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चोपला स्थित…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा

    लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली
    error: Content is protected !!