पिलखुवा: सीएचसी में बना चार बेड का लू वार्ड
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा में पबला रोड स्थित सीएचसी में गर्मी से बचने के कारण दूसरी मंजिल पर चार बेड को लू वार्ड बनाया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. शेखर सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर गर्मी में लू से बचने के लिए चार बेड को वार्ड बनाया है।
आपको बता दें कि अप्रैल के अंतिम माह से गर्म हवाएं चल रही है जिसके कारण शासन ने अस्पतालों में गर्मी से बचने के लिए लू बोर्ड बनाने की निर्देश दिए हैं। इसमें लू लगने वाले बीमार मरीजों को भर्ती किया जाएगा। यह वार्ड दवा, कूलर, ठंडा पानी, ओआरएस के पैकेट, एसी और हर बेड पर ऑक्सीजन की सुविधाओं से लैस है। इस वार्ड में चिकित्सकों के साथ स्टाफ नर्स और वार्ड बॉय की 24 घंटे तैनाती रहेगी।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर





























