
पिलखुवा: जंगलों में लगी आग, मौके पर पुलिस व दमकल विभाग
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद के जंगलों में अज्ञात कारणों से गुरुवार को आग लग गई। मामले की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग व पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के पश्चात आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
स्टील कंपनी के पास गांव गालंद में अज्ञात कारणों से जंगलों में आग लग गई। आग लगने से काला धुआं उठने लगा जिसे देखकर लोगों ने पुलिस तथा दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926































