
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के न्यू आर्य नगर निवासी 26 वर्षीय बबली की उसके ससुराल में बुधवार को तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सब मिलने के पश्चात परिजनों ने जमकर हंगामा किया और ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। मृतका के परिजनों ने मुकदमे में धाराएं बढ़ाने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। पिलखुवा की एलिवेटेड रोड के नीचे हाईवे पर जाम लगा दिया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाया और हालातों का संभाला।





























