
पिलखुवा: 10 वर्षीय छात्र के लापता होने की अफवाह पर परिजनों के हाथ-पैर फूले
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित एक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र गांव के बच्चों के साथ अपने घर पहुंचा। बस से जब छात्र घर नहीं पहुंचा तो उन्हें चिंता हुई जिसके बाद वह रोते-बिलखते स्कूल पहुंचे। कुछ देर बाद बालक घर पहुंच गया तो परिजनों की जान में जान आई। स्कूल की प्रधानाचार्य ने बताया कि यह अफवाह थी। बच्चा सकुशल है जो ग्रामीण बच्चों के साथ घर पहुंच गया।
पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब कक्षा तीन में पढ़ने वाले 10 वर्षीय एक छात्र के लापता होने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि छात्र कुछ सामान लेने के लिए बस से उतरा। इसके बाद बस चली गई और वह गांव के बच्चों के साथ अपने घर पहुंचा। जब बालक तय समय पर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई जिसके बाद वह रोते बिलखते स्कूल पहुंचे। तभी सूचना मिली कि बच्चा सकुशल घर पहुंच गया है। इसके बाद पुलिस व परिजनों तथा स्कूल प्रबंधन की जान में जान में जान आई।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)
























