
पिलखुवा: फैक्ट्री ऑपरेटर का शव फंदे से लटका मिला
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में रविवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान 26 वर्षीय आदित्य गौड़ के रूप में हुई है जोकि फैक्ट्री ऑपरेटर के रूप में कार्य करता था।
आदित्य किराए पर रहकर क्षेत्र में स्थित केबिल फैक्ट्री में ऑपरेटर का काम करता था जो कि गांव गालंद में किराए के मकान पर रह रहा था। रविवार की सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से नहीं निकला तो पड़ोसियों को संदेह हुआ और उन्होंने इसकी जानकारी मकान मालिक को दी। जब सभी लोग भीतर दाखिल हुए तो देखा कि आदित्य का शव रस्सी से फंदे से लटका हुआ है। मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
सेनेटरी से जुड़ा सारा सामान खरीदने के लिए पहुंचे श्री महालक्ष्मी ट्रेडर्स के यहां: 7668389606






























