
पिलखुवा: अंडरपास के निर्माण के चलते परतापुर रेलवे फाटक आज से तीन महीने रहेगा बंद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में परतापुर रेलवे फाटक पर अंडरपास का निर्माण कार्य बुधवार आज से शुरू होगा। ऐसे में इस मार्ग को तीन महीने के लिए पूरी तरह बंद किया जाएगा जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ेगा और उन्हें थोड़ी परेशानी होगी। यहां एक दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीण और शहर आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि अंडरपास का कार्य पूरा होने के बाद सभी को एक बड़ी राहत मिलेगी।
रेलवे के सेक्शन इंजीनियर विपिन त्यागी ने बताया कि अंडरपास की सुरक्षा एवं दूर की दक्षता को ध्यान में रखते हुए यह आवश्यक कदम उठाया जा रहा है। फाटक को तीन महीने के लिए बंद किया जा रहा है ताकि नींव और संरचनात्मक कार्यों को सुरक्षित ढंग से पूरा किया जा सके।
दिल्ली से मात्र 80 किलोमीटर दूर, छह लाख में बुक करें 50 गज का प्लॉट: 9899722241






























