👁 0 views Views
हापुड सीमन (ehapurnews.com ): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसने विवाद का रूप ले लिया। इस दौरान लड़ाई में महिलाएं भी कूद पड़ी जिन्होंने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसों की बरसात की। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाद को लेकर दो परिवार आमने-सामने आ गए। इस दौरान महिलाएं भी लड़ाई में कूद पड़ी जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।





















