हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासदों ने सोमवार को नगर पालिका परिषद पर पिलखुवा में प्रदर्शन किया। दरअसल पूर्व सभासदों के बोर्ड हटाने पर यह हंगामा हुआ। प्रदर्शनकारी पूर्व सभासदों ने कहा कि उनके नाम के बोर्ड हटवा दिए गए हैं जबकि ऐसा कोई नियम नहीं है। वहीं चेयरमैन विभु बंसल का कहना है कि पूर्व सभासदों के बोर्ड हटाकर वर्तमान सभासदों के नाम के बोर्ड लगाए जाएंगे। ऐसे में पूर्व सभासदों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।
पूर्व सभासद मनोज तोमर हेडली, ओमवीर प्रजापति, कट्टो देवी, सविता बेगम, कुसुम देवी आदि ने प्रदर्शन किया और कहा कि उन्हें बताए बिना नगर पालिका ने बोर्ड हटा दिए हैं जिसका वह विरोध कर रहे हैं।
हापुड़: 250 रू में पेट भर खाएं खाना, अनलिमिटेड थाली बफे: 9927827504

























