हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के गांधी बाजार रेलवे लाइन पर अंडरपास बनाने की मांग उठ रही है। इसके लिए पूर्व सभासद मनोज हेडली के नेतृत्व में लोगों ने पिलखुवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विभु बंसल को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है और कहा कि गांधी बाजार रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बना है जिससे वाहन फर्राटा भरते हैं। वहीं रेलवे द्वारा लाइन के दोनों ओर ऊंची दीवार लगा दी गई हैं जिसकी वजह से दुकानदारों तथा छात्र-छात्राओं को आने-जाने में परेशानी होती है। ऐसे में अंडरपास का निर्माण कराया जाए जिससे स्थानीय दुकानदारों को राहत मिले। पालिका अध्यक्ष विभु बंसल का कहना है कि मामले को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय राज्य एवं क्षेत्रीय सांसद जनरल वीके सिंह से वार्ता कर जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:






























