
पिलखुवा: डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। अज्ञात बाइक सवारों ने पीड़ित को लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रघुनाथपुर निवासी शिवम अर्जुन नगर स्थित अपनी कंपनी से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोका और खाना मंगा। बातचीत के बाद वह चले गए। थोड़ी देर बाद वह खेड़े वालों की पुलिया पर फिर से दिखाई दिए। लाठी-डंडों से डिलीवरी बॉय पर हमला कर दिया। हमलावरों ने शिवम को गंभीर चोटे पहुंचाई जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने शिकायत दी है। मामले की जांच जारी है।
कमल डोसा: रात 12 बजे तक फ्री होम डिलीवरी, तीन डोसे के साथ एक मधुबन बड़ा फ्री: 7017570838






























