
पिलखुवा: पुलिस को देख कैंटर छोड़कर भागे पशु चोर
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव अचपलगढ़ी में सोमवार की देर रात पशु चोरों ने घेर में बंधी भैंस और बछड़े को चोरी कर कैंटर में लाद लिया और मौके से फरार होने लगे। जैसे ही पशु चोर रिलायंस रोड पर पहुंचे तो पुलिस को देखकर पशु चोरों के होश उड़ गए जो कैंटर छोड़कर मौके से भाग गए। पुलिस ने मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर तुरंत कॉम्बिग शुरू की लेकिन पशु चोर हाथ नहीं आए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गांव अचपलगढ़ी निवासी संजय पुत्र फूल सिंह ने बताया कि सोमवार की देर रात पशु चोर आए जो कि उसकी भैंस और बछड़े को चुरा कर ले गए। कैंटर की मदद से पशु चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। जैसे ही वह रिलायंस रोड पर पहुंचे तो गश्त कर रही पुलिस को देखकर कैंटर और पशु को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कैंटर और पशुओं को बरामद कर पशु मालिक से संपर्क साधा और उसके सुपुर्द कर दिया। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
हापुड़: दिल्ली रोड पर खुल गया 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार, सारा माल 99/- में






























