
पिलखुवा: कोल्ड ड्रिंक की दुकान से नकदी व कीमती सामान चोरी
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी में स्थित हमीद चौक के पास चोरों ने बीती रात एक कोल्ड ड्रिंक की दुकान को अपना निशाना बनाया जहां से चोर गल्ले में रखी नगदी और अन्य सामान चुराकर फरार हो गए। गुरुवार की सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो उसे चोरी का पता चला जिसके बाद उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी।
आपको बता दें कि मोहल्ला गढ़ी में हमीद चौक के पास का है जहां एक कोल्ड ड्रिंक की दुकान है। दुकानदार बुधवार की रात दुकान बढ़ाकर घर चला गया था जिसके बाद चोर आए और भीतर दाखिल हुए। चोरों ने दुकान में रखी नकदी और अन्य सामान चुरा लिया और फरार हो गए। गुरुवार को दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो चोरी का पता चला जिसके बाद उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
dmission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























