पिलखुवा: व्यापारी से लूट का मामला, व्यापारियों ने पुलिस को दिया 48 घंटे का समय










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के पिलखुवा को कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत व्यापारी पर हमला करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से खफा अन्य व्यापारियों ने शनिवार को बाजार बंद करने की चेतावनी दी है। व्यापारियों का कहना है कि यदि 48 घंटों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे। पिलखुवा थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।


आपको बता दें कि मोहल्ला मठमलियान निवासी व्यापारी अतुल सिंघल पर 29 जुलाई की रात करीब 10:00 बजे मिठाई की दुकान के पास धौलाना विधायक धर्मेश तोमर के कार के चालक दिवेश उर्फ देवा ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ व्यापारी से 15000 रुपए व सोने की चेन लूट ली थी और मार पिटाई भी की थी। घटना से गुस्साए व्यापारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 48 घंटों का समय दिया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।


आपको बता दें कि इससे पहले व्यापारियों ने गुरुवार को बाजार बंद करने का ऐलान किया था लेकिन गुरुवार की देर रात पुलिस और व्यापारियों के बीच हुई बैठक में पुलिस को 48 घंटे का एक बार फिर समय दिया गया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

हापुड़: गाय के गोबर से बनें पेंट से घर को दें न्या रंग: 7417214763








Related Posts

धौलाना चौराहा पर जाम लगने से लोग परेशान

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पिलखुवा के धौलाना चौराहे पर रविवार को जाम की स्थिति पैदा हो गई जिसकी वजह से वाहनों के…

Read more

बरसाना की लट्ठमार होली के लिए हापुड़ के ब्रजभक्त पहुंचना शुरु

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की प्रमुख धार्मिक संस्था श्रीराधा गोविंद सेवा समिति की अगुवाई में बरसाना (मथुरा) में मंगलवार 24 फरवरी 2026 को फाग महोत्सव एवं…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धौलाना चौराहा पर जाम लगने से लोग परेशान

धौलाना चौराहा पर जाम लगने से लोग परेशान

बरसाना की लट्ठमार होली के लिए हापुड़ के ब्रजभक्त पहुंचना शुरु

बरसाना की लट्ठमार होली के लिए हापुड़ के ब्रजभक्त पहुंचना शुरु

हापुड़: अर्जुन नगर के लोग पिछले डेढ़ महीने से परेशान

हापुड़: अर्जुन नगर के लोग पिछले डेढ़ महीने से परेशान

सैनिक संस्था का राष्ट्रीय अधिवेशन 24 फरवरी को

सैनिक संस्था का राष्ट्रीय अधिवेशन 24 फरवरी को

बिल्डिंग मटेरियल के गोदाम पर भारी मात्रा में मिली खाद्य सामग्री

बिल्डिंग मटेरियल के गोदाम पर भारी मात्रा में मिली खाद्य सामग्री

64 लाख की लूट में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

64 लाख की लूट में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
error: Content is protected !!