हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा स्थित एक फैक्ट्री में मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग पर बुधवार की दोपहर करीब 3:00 बजे तक काबू नहीं पाया जा सका। दमकल विभाग की टीम कड़ी मशक्कत कर रही है। इस दौरान आसपास के क्षेत्र के लोग भी दमकल विभाग का पूर्ण सहयोग कर रहे हैं। वहीं दमकल विभाग की टीम सीएफओ मनु शर्मा के नेतृत्व में रात भर आग बुझाने का प्रयास करती रही। आग पर काबू पाने के लिए आसपास के जिलों की दमकल गाड़ियों को भी बुलाया गया है।
खेड़ा स्थित एक मेटल कटिंग फैक्ट्री के अंदर कबाड़ का गोदाम है। फैक्ट्री के मालिक मदन गोयनका के अनुसार मंगलवार की रात को शॉर्ट सर्किट के कारण कबाड़ में आग लग गई। इस दौरान आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मामले की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक आग को बुझाने का प्रयास दमकल विभाग द्वारा जारी था। आग को बुझाने के लिए हापुड़ समेत आसपास के जिलों की दमकल गाड़ियां बुलाई गई है।




























