👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से अवैध पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस ने फैसल उर्फ सुल्तान पुत्र यासीन निवासी नई बस्ती बंसल हाल सिकंदराबाद बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है जो फिलहाल दिल्ली के दयालपुर के मुस्तफाबाद में किराए के मकान में रह रहा था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल मय जिंदा कारतूस बरामद की है जिसे आरोपी ने घटना में इस्तेमाल किया था। आरोपी को गांव हसनपुर रोड से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।






















