
पिलखुवा: एग्रो प्रोजेक्ट विवाद में गबन व धोखाधड़ी का मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ौदा हिंदवान में एग्रो प्रोजेक्ट को लेकर धोखाधड़ी व अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। हापुड़ के मनोज रस्तोगी ने बताया कि खसरा संख्या-164 पर एग्रोनेक्स्ट वेंचर्स एलएलपी का एग्रो प्रोजेक्ट संचालित है। आरोप है कि नीरज श्रीवास्तव और अन्य लोगों ने प्रोजेक्ट के रास्ते में गेट लगाकर आवागमन रोक दिया। रास्ता खोलने के बदले रुपए की मांग की। साथ ही आरोप है कि हस्ताक्षर कर खातों में हेराफेरी की गई। करीब 40 लाख रूपए दूसरी कंपनी में भेज दिए गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010





























