
पिलखुवा: टेंट चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव पिपलेड़ा के रहने वाले टैंट व्यापारी को 70,000 का चूना लगाने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति दुकान पर पहुंचा जिसने ₹70,000 का सामान किराए पर लिया और रफूचक्कर हो गया था। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव पिपलेड़ा के रहने वाले व्यापारी नूरुद्दीन ने बताया कि उसकी गांव में टेंट की दुकान है। 8 अगस्त को एक अज्ञात युवक दुकान पर पहुंचा और 70,000 रुपए का टेंट का सामान किराए पर ले गया और वापस नहीं आया। काफी तलाशा लेकिन सफलता हाथ ना लगी। उसके बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़: दिल्ली रोड पर खुल गया 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार, सारा माल 99/- में





























