
पिलखुवा: निराश्रित पशुओं से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे कार सवार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की एलिवेटेड रोड पर मुरादाबाद से दिल्ली के एयरपोर्ट जा रही एक गाड़ी के आगे आवारा पशु आ गए जिस कारण गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी में चार लोग सवार थे जो इस दौरान बाल-बाल बच गए। समय पर गाड़ी के एयरबैग खुल गए जिससे सभी मामूली रूप से चोटिल हुए। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। लोगों ने कार सवारों का हाल जाना। जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार का है जब एक गाड़ी मुरादाबाद की ओर से दिल्ली एयरपोर्ट जा रही थी। जैसे ही गाड़ी पिलखुवा की एलिवेटेड रोड से उतर रही थी तो सामने करीब चार-पांच निराश्रित गोवंश आ गए जिससे गाड़ी टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान गाड़ी के एयरबैग खुल गए जिससे गाड़ी में सवार लोगों की जान बच गई।
हापुड़: Raymond के लिए पक्का बाग स्थित The Raymond Shop पहुंचे: 9149331926






























