हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दबंगों ने दुकान पर बैठे दो भाइयों को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसमें से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिलखुवा क्षेत्र के गांव आदमपुर देहपा निवासी निसार ने बताया कि कि वह बाइक खरीदने और बेचने का काम करता है। 16 जनवरी को वह अपने भाई समीर के साथ दुकान पर बैठा था, तभी दो दबंग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर उन्होंने दोनों भाइयों को लाठी-डंडों से पीटा और घायल कर दिया। समीर की हालत नाजुक बनी हुई है जिसका उपचार हापुड़ के देव नंदिनी में चल रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आदमपुर दहेपा निवासी शादाब और बिलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






























