हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के सिखेड़ा रजवाहे के पास बुलंदशहर निवासी बाइक सवार दंपति कार की चपेट में आने से घायल हो गए जो बाइक पर सवार होकर रामा मेडिकल कॉलेज जा रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुलंदशहर निवासी राजेश अपनी पत्नी सुधा के साथ बाइक पर सवार होकर रामा अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने जा रहे थे। जैसे ही वह रजवाहे के पास बझैड़ा मोड़ पर पहुंचे तो पीछे से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दंपति घायल हो गए। दंपति कुछ समझ पाते इससे पहले ही कार सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है।
पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…
Read more

























