
पिलखुवा: खेतों में मिला व्यक्ति का शव, पीएम को भेजा
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की गांव चंद्रपुरा में 45 वर्षीय नरवीर पुत्र सूरज तोमर का शव उसके ही खेतों में पड़ा मिला जिसे देखकर परिवार में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि नरवीर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था जो शनिवार की दोपहर कहीं गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद उसका शव उसके ही खेतों पर मिला। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जाहिर की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रविवार को गांव चंद्रपुरा में ग्रामीणों के उस समय होश उड़ गए। जब उन्होंने नरवीर की लाश उसके खेतों में देखी। इसके बाद उन्होंने पुलिस और परिजनों को मामले में अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता जा रहा है कि मृतक की पत्नी बबीता से उसके दो पुत्र हैं जिनके नाम सागर और डेविड है। दोनों ही पढ़ाई कर रहे हैं। परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।
बाबूगढ़: रेड चिली रेस्टोरेंट दे रहा है 10% की विशेष छूट: 8791240160
























