
पिलखुवा: युवती से दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में आठ दिसंबर की शाम को एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने, कपड़े फाड़ने व दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए फहीम और बीजू अली के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 8 दिसंबर की शाम युवती दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर पर जा रही थी कि रास्ते में दो युवकों ने उसे रोक लिया। जो पहले से पीड़िता के परिचित हैं। बातचीत के बहाने सुनसान स्थान पर ले गए और अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने पर युवती के कपड़े फाड़ने व दुष्कर्म का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























