हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने घर में घुसकर कुछ लोगों पर मार पिटाई करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपियों ने घर में घुसकर उसकी और उसके पति की पिटाई की। वहीं दूसरे पक्ष ने मामले को झूठा बताते हुए तहरीर दी है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक महिला ने आरोप लगाया कि 26 अप्रैल को उसका बेटा मतदान केंद्र पर एक पार्टी का एजेंट बना था। केंद्र पर किसी बात को लेकर एक युवक से विवाद हो गया जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया लेकिन नाराज आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर उसके घर में घुस आया और लाठी-डंडों से महिला और उसके पति को पीट कर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष ने मामला फर्जी बताते हुए उल्टा महिला पर ही अभद्रता का आरोप लगाया है जिन्होंने थाने में तहरीर दी है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


























